Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रु देने की घोषणा की

ऋषिकेश । ऋषिकेश नगर निगम के अंतर्गत भरत बिहार वार्ड के शिवा एंक्लेव में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पार्षद विकास तेवतिया एवं पार्षद तनु तेवतिया के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना एवं संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्याओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने शिवा एंक्लेव के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने शिव मंदिर के परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने साढ़े 4 सालों में उनके द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी गिनाया गया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।श्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का समान रूप से चौमुखी विकास किया गया है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, सीवर सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मजबूती से कार्य किया गया है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर ही वह आने वाले चुनाव में जनता के सामने जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा केवल जनता को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है विपक्षी दलों का जनता एवं क्षेत्र के विकास से कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद विकास तेवतिया, पार्षद तनु तेवतिया, एसपी अग्रवाल, पीके जैन, सुमित पवार, देवेंद्र दत्त सकलानी, सरदार वेदी निर्मला कुमारी, रमन शर्मा, नीरज, डीपी भट्ट, शरद सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit