Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अकेशिया पब्लिक स्कूल ने बच्चों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एक श्स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बलूनी हॉस्पिटल रिंग रोड जोगीवाला द्वारा किया गया।
जिसमें डॉ. यू. एस. बलूनी, डा. शैलजा खनसाली, डा. प्रणिता पैन्यूली, आदि के नेतृत्व में बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी कई आवश्यक जानकारियां दी गयी। जिसमें शरीर की सफाई पर विशेष ध्यान देना, नियमित स्नान करना, हाथ पैरों को अच्छी तरह से धोना तथा मास्क का प्रयोग करने के लिए छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

error: Content is protected !!