Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बाल संस्कार केंद्र के जरूरतमंद बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए

देहरादून । मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विजय पार्क एक्सटेंशन में स्थित लेन नंबर 11 रेखा रावत द्वारा सेवा भारती महानगर के सहयोग से संचालित वीर सावरकर बाल संस्कार केंद्र के जरूरतमंद बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर किसान मोर्चा रहे। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जिन का भविष्य उज्जवल बनाना हमारा परम कर्तव्य है हमें प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने में उनकी मदद करनी चाहिए।
इसी कड़ी में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन सर्वोपरि कार्य कर रहा है जिसमें सभी सहयोगी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं और बच्चों तक वह सहायता पहुंचाते हैं। मैं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के सभी पदाधिकारियों को चेयरमैन सचिन जैन, प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं जो यह कार्य निरंतर समाज हित में कर रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि यह कार्य सभी दानदाताओं और सहयोगी के सहयोग से कर पाते हैं जो स्वतः ही संगठन के साथ अपना सहयोग प्रदान करते हैं जिसमें हमें यह कार्य करके बेहद सुकून और शांति का अनुभव होता है। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संगठन के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र दंडोना, वरिष्ठ पदाधिकारी हरिओम ओमी डंकीन श्रंद, प्रीति जैन आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon