Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

विकास की एक नई इबारत लिख रही है प्रदेश सरकारः महाराज

रुड़की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य हिमालयी संकल्प के साथ विकास की नई इबारत लिख रहा है। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को साकार करते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढा रही है। उक्त बात जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को शहीद राजा विजय सिंह स्मारक, कुंजा बहादुरपुर में रुड़की भाजपा जिला कार्यसमिति मैं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल पर नकेल डालने के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ये अध्यादेश प्रदेश में लागू हो गया है। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30ः क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था के लिए कानून बनाया गया है इसके अलावा धर्मांतरण के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से प्रदेश में केन्द्र की सहायता से 12 हजार करोड़ की लागत से चारधाम ऑल वेदर रोड़ के तहत सड़क को डबल लेन किया जा रहा है। 16 हजार 216 करोड़ की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके अलावा चारधाम विकास योजनाओं के साथ-साथ सीमान्त क्षेत्रों की सुरक्षा की दृष्टि से सड़क, रेल, और हैली सेवाओं की कनेक्टीविटी पर काम चल रहा है। पंचायतों को सशक्त करने के लिए प्रदेश में सरकार बहुत बेहतर काम कर रही है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख को खंड विकास अधिकारी की एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य विकास अधिकारी की चरित्र प्रविष्टि लिखने का अधिकार दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव कराने पर विचार किया जा रहा है। पंचायत भवनों को दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं उनके चुनाव लड़ने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका निजी विचार है कि हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनना चाहिए इसके लिए भी लगातार प्रयास चल रहा है। जहां तक प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का प्रश्न है तो उसके लिए प्रदेश सरकार आयुष्यमान योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पांच लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कर रही है।
श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून से दिल्ली तक बारह हजार तीन सौ करोड़ रूपये की ऐलीवेटेड रोड़ पर काम तेजी से चल रहा है। इसके बनने से हम दो घण्टों में दिल्ली से देहरादून पहुँच जायेगें। देहरादून में नियो रेल की रूप रेखा तैयार की जा रही है। रीजनल कनेक्टीविटी योजना के तहत सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौड, गौचर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, नई टिहरी, श्रीनगर, मसूरी, जोशीमठ, धारचूला, हरिद्वार और रामनगर में हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। बहुउद्देश्य जमरानी बांध परियोजना जिसकी लागत 2584 करोड़ है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी०एम०के०एस०वाई०) में सम्मिलित करने की स्वीकृति मिल गयी है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 21 नये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करने अलावा 06 एस०टी०पी० अपग्रेडेशन पूर्ण किये जा चुके हैं। गंगा नदी में प्रदूषण की रोकथाम हेतु 128 नालों को टैप किया जा चुका है। इस अवसर पर रुड़की भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चैधरी, जिला प्रभारी आदित्य चैहान, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामन्त्री प्रवीन सिन्धु, अरविन्द गौतम, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन, रानी देवलता, राजपाल और दिनेश पवार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon