Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहा रोड टाइल्स बनाने का काम

देहरादून । सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द देहरादून घनी आबादी वाले क्षेत्र में पिछले 2 महीनों से नियमों को ताक पर रखकर रोड टाइल बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है, क्षेत्र के लोग लगातार शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने अपनी शिकायत अपने जनप्रतिनिधियों पार्षद वार्ड 52 विमल उनियाल एवं विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ से कर चुके हैं इसके बावजूद कार्य चल रहा है।
     सुबह 6 बजे से टाइल्स बनाने का कार्य शुरू किया गया मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू किया और मौके पर सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द के पदाधिकारियों को फोन द्वारा सूचित किया गया, तत्काल मौके पर सरस्वती विहार विकास समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट एवं सचिव गजेंद्र भंडारी पहुंच गए, उनके साथ समिति उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल और कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैठानी भी मौके पर तुरंत आ गए. मौके पर क्षेत्र के लोग काफी मात्रा में एकत्रित हो रखे थे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से टाइल्स बनाने के कार्य को रोकने की अपील की, समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट एवं सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि लगातार सड़क टाइल बनाने का क्षेत्र की जनता विरोध कर रही है इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा अपनी मनमानी करके गैर कानूनी रूप से यह कार्य किया जा रहा है, जिस प्रकार से टाइल बनाने का कार्य रात दिन चल रहा है उससे कॉलोनी वासियों को विशेषकर बीमार बुजुर्गों, महिलाओं एवं पढ़ने वाले बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है इसलिए यह कार्य कॉलोनी हित को देखते हुए तुरंत बंद होना चाहिए, स्थानीय वासियों के घोर आपत्ति के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। आज सुबह क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार हंगामा करने के बाद सभी क्षेत्रवासी समिति के पदाधिकारियों के साथ विधायक उमेश शर्मा काऊ के घर पर गए लेकिन विधायक घर पर नहीं थे उनसे समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने फोन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की बात रखी और कहा कि सरस्वती विहार देहरादून की सबसे बड़ी कॉलोनी में से एक है यह एक रिहायशी कॉलोनी है इसलिए यहां पर इस तरह के कार्य नहीं होनी चाहिए जिससे क्षेत्र की जनता को नुकसान पहुंचे. सभी क्षेत्र वासियों ने अंत में यह निर्णय किया कि अगर इसके बावजूद भी यह कार्य बंद नहीं हुआ तो कल सुबह हम जिलाधिकारी से मिलेंगे। इस मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी उपाध्यक्ष, कैलाश तिवारी वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल कनिष्ठ मंत्री सुबोध मैठानी प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, सुमेर चंद रमोला, मूर्ति सिंह नेगी, कुमेर चंद रमोला, डॉक्टर मनीष पांडे पुष्कर सिंह गुसाईं, आशीष गुसाईं, कैलाश रमोला, उषा पांडे, मंजू नैनवाल, राजेंद्र सिंह नेगी, विकास पटवाल, अनुज भट्ट, विजय नेगी, सुरेश भट, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon