Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंड में रविवार को भी जारी रही बारिश व बर्फबारी

देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को भी बारिश, बर्फबारी जारी रही। जिससे पूरे राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद दस बजे बाद आसमान खुला। पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। इससे ठंडी हवाएं चली और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
देहरादून जिले में रविवार को भी हल्की बारिश जारी रही। हालांकि बाद में धूप खिल आई और फिर मौसम खराब हो गया। मसूरी में बीती देर रात से बारिश हो रही है। शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। चारधामों में बर्फबारी हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से बारिश जारी रही। केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। चकराता, धनोल्टी और औली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रविवार सुबह से बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम के इस मिजाज से लोग घरों में दुबके हुए हैं। बर्फबारी-बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद है। यहां तक की मार्ग खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। यमुनोत्री क्षेत्र में आए आठ पर्यटक अभी भी जानकीचट्टी में ही फंसे हुए हैं। वहीं दोपहर बाद राडी टॉप के पास बंद यमुनोत्री हाईवे बड़कोट तक छोटी वाहनों के लिए खुल गया। उत्तरकाशी के चारों ओर चोटियां बर्फ से लकदक हो गईं हैं। नई टिहरी में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। बर्फबारी के कारण चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। श्रीनगर में बीती रात 11 बजे से बारिश हो रही है। यहां विद्युत आपूर्ति भी ठप है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों और नैनीताल के चाइन पीक पर बर्फबारी हुई है। पंतनगर, रानीखेत,  जसपुर, भवाली, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, डीडीहाट, नैनीताल में तड़के से बारिश हो रही है। वहीं रामनगर में धूप खिली रही। पुरोला में मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के केदारकांठा में करीब पांच फीट बर्फ पड़ी हुई है। इस ट्रेक पर ट्रैकिंग बंद कर दी गई है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, अहमदाबाद से आए करीब 120 पर्यटक बिना ट्रेक किए ही वापस चले गए हैं। हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंनटेनिरिंग एसोसिएशन के सचिव चौन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि करीब 150 पर्यटक अभी भी सांकरी में ही कैंप किए हुए हैं। भारी बर्फबारी के कारण सांकरी जखोल, सांकरी तालुका मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme