Header Banner
ताज़ा ख़बरें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी

बागेश्वर । आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के तैयारियों लगी भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत कर चुनावी बिगूल फंूक दिया है। उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर पहुंचंे। जहां अनुराग ठाकुर का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड में चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही दूसरे चरण की यात्रा रविवार19 दिसंबर को बागेश्वर से शुरू होकर खटीमा में समाप्त होगी। यात्रा में सांसद अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल भी मौजूद रहे। वहीं बीते दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया। हरिद्वार में मां गंगा के तट से इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जेपी नड्डा ने सबसे पहले पंतदीप मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि प्रदेश भर में जाने वाली इस विजय संकल्प यात्रा में अलग-अलग पड़ावों पर बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी ऐसा पार्टी के नेताओं का मानना है। 18 दिसंबर से हरिद्वार से शुरू होकर विजय संकल्प यात्रा उत्तरकाशी में समाप्त हुई। दूसरे चरण की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से शुरू होकर खटीमा में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!