Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

देहरादून । देहरादून महानगर के सभी 860 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना गया। मुख्य कार्यक्रम धर्मपुर विधानसभा की लालपुल ब्रम्हपुरी बस्ती में हुआ जिसमें स्वयं प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने शिरकत की। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही देश के सामान्यजन से मन की बात तथा अन्य संचार माध्यमों के द्वारा निरंतर संपर्क में रहते हैं, ऐसा वही व्यक्ति कर सकता है जो धरातल से उठकर ऊपर तक गया होद्य उनसे ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं अपितु देश के करोड़ों लोगों को राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मन की बात इसका ज्वलंत उदाहरण है कि देश की सर्वाेच्च संस्थाओं से रिस्पांस मिलने के बाद प्रेरणा लेकर हजारों लोगों ने अपना जीवन विभिन्न कार्यों के माध्यमों से राष्ट्र को समर्पित किया है।
कार्यक्रम को विधायक विनोद चमोली महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष शिव प्रसाद नौटियाल, विधानसभा प्रभारी हरीश डोरा, महानगर उपाध्यक्ष आनंद सागर, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, पार्षद सतीश कश्यप, नामित पार्षद मनमोहन चमोली, पूर्व पार्षद नीरज सेठी, मंडल महामंत्री कौशलेंद्र कुमार, सुनील पुंडीर मधु भट्ट, निधि राणा, लक्ष्मी पंवार  शिव नारायण तिवारी ,विजय सिंह, गौरव बूढ़ाकोटी, सागर यादव ,सचिन शर्मा, नाथीराम धीमान, विजय भट्ट आदि कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश संगठन मंत्री ,विधायक, महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन कार्य में भी शिरकत की एवं विधायक विनोद चमोली का जन्म दिवस उपस्थित नागरिकों को मिष्ठान वितरण कर मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Counsel – Law Firm Elementor Template Kit Counsell – Consultancy WordPress Theme Counsolve - Consulting & Investments WordPress Theme CountDown Pro WP Plugin | WebSites / Products / Offers CountDown Pro WP Plugin – WebSites/Products/Offers Countdown Timer Plugin for WordPress: Boost Conversions and Drive Urgency CountDown With Image or Video Background – Responsive WordPress Plugin Countdowner – Countdown Timer for Elementor Counter Addon for WPBakery Page Builder Counter – Addons for WPBakery Page Builder WordPres Plugin