Header Banner
ताज़ा ख़बरें

होटल में मिला आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव

देहरादून । आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। मृतक का नाम सिकंदर कलेर है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहंुची और शव को पअने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में छानबीन की जा रही है।
होटल स्टाफ के अनुसार बुधवार सिकंदर कमरा नंबर-201 में ठहरा हुआ था। सिकंदर देर रात अपने दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। जब रात दो बजे लौटा तो उसकी हालत काफी खराब थी। ऐसे में उसका एक दोस्त उसे होटल के बाहर छोड़कर चला गया। पुलिस के अनुसार मृतक सिकंदर कलेर ने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला।
कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने वॉमिट भी किया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होटल पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।  बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme