ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंडी संगीत विरासत को समर्पित नियो फरस्वाण के नए गीत की शूटिंग जुनेर गांव में संपन्न

भूपेन्द्र रौतेला

चमोली। उत्तराखंडी संगीत विरासत को समर्पित जीवन जीने वाले, संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर निर्देशक, अभिनेता व गीतकार नियो फरस्वाण के नए गीत की शूटिंग आज जुनेर गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मां सिद्ध पीठ गिरिजा भवानी मंदिर प्रांगण, जुनेर में हुए इस म्यूजिक वीडियो शूट में गांव की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं, जिससे उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। शूटिंग के दौरान पूरे गांववासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।

ग्रामीणों ने नियो फरस्वाण व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शूटिंग वाकई काबिले-तारीफ रही। नियो फरस्वाण का अपने क्षेत्र, गांव जुनेर और पूरे उत्तराखंड के प्रति स्नेह व समर्पण सराहनीय है। वे हर छोटे-बड़े कार्य में सहयोग करते हुए सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नरेन्द्र भंडारी द्वारा नियो फरस्वाण को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!