Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने तेज किया चुनाव प्रचार 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आज भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने प्रोग्रेसिव डेरी फॉर्मस एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में श्री थपलियाल ने नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी 100 वार्डों में समुचित विकास कार्य किए जाएंगे। खास तौर पर सफाई व्यवस्था व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा की देहरादून का पुराना स्वरूप बरकरार रहे। इसके लिए विकास योजनाओं में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी को हर संभव सहयोग देने एवं रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद सौरभ थपलियाल ने नगर फोटोग्राफर एसोसिएशन से संपर्क कर समर्थन मांगा। वहीं श्री थपलियाल ने वार्ड-31 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी समिधा गुरुंग के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Enjoy – WordPress Magazine and Blog Theme Enliven ’em! – SVG Animation Engine for WordPress Eno – Portfolio Agency WordPress Enormous – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme Enova – Multipurpose Business WordPress Theme Enrique – Personal CV-Resume & Portfolio Elementor Template Kit Enton – Creative Agency Elementor Template Kit Entourage – Movie/Film/Cinema/TV WordPress Theme Entox – Car Rental Marketplace Elementor Template Kit Entox – Rental Marketplace WordPress Theme