Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शिक्षा गोस्वामी पहला स्थान हासिल कर किया कमाल..

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शिक्षा गोस्वामी पहला स्थान हासिल कर किया कमाल..

 

उत्तराखंड: प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि अब किसी भी फील्ड से लड़कियां अछूती नहीं रही है। कामयाबी और हौसले की ऐसी ही कहानी है श्रीनगर की शिक्षा गोस्वामी की जिसने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) बॉक्सिंग में अपना परचम लहराया है। शिक्षा गोस्वामी ने इंडियन कॉम्बैट लीग में हिस्सा लेकर अपने विरोधियों को बुरी तरह हराया। बता दें शिक्षा पौड़ी के श्रीनगर की रहने वाली है। नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की ओर से इंडियन कॉम्बैट लीग सीजन-4 का आयोजन परेड ग्राउंड के बॉक्सिंग हॉल में किया गया।

मौके पर यूएफसी स्टार अंगद बिष्ट समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। लीग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी रहे। यूं तो कहा जाता था कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बॉक्सिंग जैसे खेल में एक समय में ताकतवर लोग ही रिंग पर राज करते थे। एमएमए सभी खेलों में सबसे खतरनाक खेल कहा जाता है। मुख्य रूप से पुरुष ही इस खेल को खेलते हैं। लेकिन पहाड़ की लड़कियां भी इस खेल में अपना हाथ आजमा रही है।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Consult Expert – Consulting WordPress Theme Consulta – Professional Business & Financial WordPress Theme Consultants – Lawyer & Attorney Elementor Template Kits Consultex – Business Consulting WordPress Consulting – Business Finance WordPress Theme Consulting – Corporate and Business WordPress Theme Consultio - Consulting Corporate Consulty – Finance Consulting Elementor Template Kit Consulz – Consulting Company Elementor Template Kit Contact Form 7 Autocomplete off