Header Banner
ताज़ा ख़बरें

टीएचडीसी इंडिया मिशन लाइफ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

ऋषिकेश, आजखबर। टीएचडीसी इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी की पहल पर घोषित कार्यक्रम मिशन लाईफ (लाईफ स्टाईल फॉर इनवायरमेंट) की 07 थीमों पर 08 मई से 05 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य संसाधनों के विवेकपूर्ण उपभोग को बढ़ावा देना है एवं पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने पर जोर देना है। इसी क्रम में 22-23 मई, 2023 को टीईएस हाईस्कूल, ऋषिकेश के छात्र-छात्राओं हेतु अलग-अलग श्रेणियों में कला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 24 मई को पारितोषिक वितरण करते हुए टीएचडीसीआईएल के कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), अतुल जैन द्वारा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ से मिशन लाईफ के तहत जारी की गयी गतिविधियों को अपने जीवन में अपनाने हेतु अपील की गयी, एवं साथ ही अपने परिवार एवं आस-पास के निवासियों के मध्य भी मिशन लाईफ थीम की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। इस अवसर पर टीएचडीसी सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष अमरदीप द्वारा भी मिशन लाईफ की अवधारणा से सरल शब्दों में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जन समुदाय को अवगत करवाया गया। टीएचडीसी सामाजिक एवं पर्यावरण विभाग के उप महाप्रबन्धक एवं मिशन के नोडल अधिकारी द्वारा मिशन लाईफ की गतिविधियों एवं उनकी पर्यावरण अनूकूल जीवन में उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्कूल स्टाॅफ के मध्य जूट बैगों का वितरण किया गया। इस अवसर पर टीईएस के सचिव अपर महाप्रबन्धक यू0डी0 डंगवाल, उप प्रबन्धक विकास चैहान, टीईएस के सह सचिव सौरभ कुषवाह, वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता, अभिशेक, रवि आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme