सीएम व संगठन महामंत्री ने सुना मोदी के मन की बात का 111वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  बौद्ध, मठ क्लेमनटाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 111वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संर्वद्धन में अपना योगदान अवश्य दें। वृक्षारोपण के साथ की जल संचय की दिशा में भी योगदान देने के लिए उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वाहन किया है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय के लोगों से भी अनुरोध किया कि वृक्षारोपण और जल संचय के अभियान में वे भी सक्रिय भागीदार बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया। 10वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक देशों में योग के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दुनिया में योग करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि योग और आयुर्वेद की भूमि है। स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कर्मयोगी के रूप में भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। भारत की सोच हमेशा से विश्व बंधुत्व की रही है।

वही चमोली जिला के बमोथ गांव में संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ साथ अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है। पीएम के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।

इस अवसर पर कई कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कुंदन परिहार,जयकृत सिंह, गजपाल बर्त्वाल, हरीश चमोली, सुधीर नेगी, लक्षमण खत्री, अनिल बहुगुणा, बृजमोहन भट्ट, प्रकाश रावत, धीरेन्द्र चौधरी, विनोद खत्री, सुखदेव खत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!