देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पहुंचकर उनकी नव विवाहित पुत्री विदुषी तथा दामाद आर्यन को वैवाहिक जीवन की शुभ कामनाएं और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , महामंत्री आदित्य कोठारी , प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ,पद्मश्री डॉ आर के जैन ,पद्मश्री प्रीतम भरतवाँन् ,पद्मश्री डॉ ऐरन,पद्मश्री डॉ संजय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
