गौचर। “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी देवभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस सन्देश को जन जन तक पहुंचाते हुए हरेला महापर्व के महीने में एक बार फिर भाजपा के चमोली जिला अध्य्क्ष गजपाल बर्त्वाल ने बमोथ गाँव में वृक्षारोपण किया। उनके साथ जिलासू ब्लाक भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश रावत ने भी पौधा रोपण किया। जिसमें उनके साथ महिला मंगल दल बमोथ की अध्यक्ष दीपा नेगी, गुड्डी देवी, शांता देवी, आरती मल्ल, हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया।
भाजपा जिला अध्य्क्ष गजपाल बर्त्वाल ने हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय लोगों को अभियान से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल पत्तियों की सरसराहट नहीं बल्कि संस्कृति, संकल्प और समाज की सामूहिक साधना का स्वर है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। ये आस्था की छाया और सांसों के साधक हैं।
