ताज़ा ख़बरें

ग्रामीणों की परेशानी हुई मुखर, समाधान के लिए भंडारी का त्वरित कदम

चमोली। जिलासू ब्लॉक के सबसे बड़े गांव बमोथ में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर आज ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और तुरंत जल निगम के एक्शन से बात करते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

गांव में पानी की गंभीर कमी देखते हुए भंडारी ने एक्शन को नदी से लिफ्ट ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम स्थापित करने का प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सर्वे टीम गांव भेजी जाए, पूरी तकनीकी रिपोर्ट तैयार की जाए और रिपोर्ट उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इसे लेकर सरकार से आवश्यक स्वीकृति और सहायता दिलवा सकें।

पूर्व मंत्री ने ग्राम प्रधान रूचि ठाकुर से भी बात कर अधिकारियों को सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बमोथ जैसे बड़े गांव का पानी की समस्या से लगातार जूझना गंभीर चिंता का विषय है और इस पर तत्काल समाधान अनिवार्य है।

भंडारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं सरकार से बात कर इस योजना को जल्द से जल्द लागू करवाने का प्रयास करेंगे। गांव के लोगों ने उनकी इस पहल पर संतोष जताते हुए तेजी से समाधान की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!