ताज़ा ख़बरें

देवाल ब्लाक में टॉवर का शुभारम्भ, क्षेत्र में खुशी का माहौल

चमोली। देवाल ब्लॉक तीन गांवों में टॉवर का शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को संचार सुविधा से जोड़ दिया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। दरअसल आजादी के बाद ये पहला अवसर है, जब इस क्षेत्र में संचार सुविधा का लाभ मिल रहा है। यहां जब फोन पर पहली घण्टी बजी तो यह लोगों के लिए एक सपने के साकार होने जैसा था। इस सुविधा से जुड़ने के बाद लोगां में खुशी की लहर है और क्षेत्र में हर्ष  का माहौल है। यह संचार का युग है, यहां के लोगों के लिए ये कहावत अब जाकर चरितार्थ हो पाई है। लोग अपने सगे-संबंधियों से बातचीत कर पा रहे हैं। टॉवर के शुभारंभ अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू के पंहुचने पर ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। वहीं, मानमती व उदयपुर में भी जोरदार स्वागत कार्यक्रम हुए, जिसमें तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि आज यह क्षेत्र संचार सुविधा से जुड़ गया है। इसके लिए यहां के लोगों के लिए यह पल एक सपना जैसा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ,गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व bsnl टीम का आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण जीवन में संचार सुविधा की बड़ी अहमियत होती है। जहां हर कदम पर मुसीबतों के बोझ और झंझावत खडे़ हों, वहां आपस में बातचीत की सुविधा बहुत बड़ी लगती है और देवाल क्षेत्र को यह सौगात इस टॉवर के रूप में मिली है। इससे क्षेत्रवासी फूले नहीं समा रहे हैं और इसके लिए गांववासी ब्लॉक प्रमुख दानू का धन्यवाद अदा कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख हीरा परिहार,पूर्व प्रमुख श्रीमती नंदा देवी,क्षेत्र पंचायत पान सिंह तुलेरा, रंजीत दानू, गणेश जोशी, पूर्व प्रधान श्री गोपाल सिंह दानू, पुष्कर सिंह गड़िया, हरेंद्र गड़िया, दान सिंह गड़िया, खिलाप सिंह, प्रधान मेलखेत उर्बी दत्त जोशी, नरेन्द्र बागड़ी, हिम्मत रावल, हरीश गड़िया, नंदन सिंह , शीतल कुंवर , केदार सिंह, जमन राम, धनी राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!