ताज़ा ख़बरें

गजपाल ने संभाली चमोली जिलाध्यक्ष की कमान, बोले सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को करेंगे मजबूत

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने चमोली जनपद में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। अब तक पार्टी में जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता गजपाल बर्त्वाल को नया भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बर्त्वाल को शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनाव को लेकर बीते कई दिनों से प्रक्रिया जारी है। पहले मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया गया और इसके बाद अब जिलाध्यक्ष का चयन किया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं पर्यवेक्षकों की सहमति के बाद जिला चुनाव अधिकारी शिव सिंह बिष्ट व अतर सिंह तोमर ने सोमवार को विधिवत नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की। गजपाल बर्त्वाल को चमोली का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले गजपाल दो बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरात थे और भाजपा संगठन में अनेक पदों पर कार्य कर चुके हैं। वरिष्ठ भाजपाई होने के नाते उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है। बर्त्वाल के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत और बेहतर कार्य करेगा। इधर, जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलते ही गजपाल ने देहरादून पंहुच कर सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठन महामंत्री से मिलकर आभार प्रकट किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि पार्टी की रीति नीति और अपेक्षा के अनुसार संगठन में कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!