Header Banner
ताज़ा ख़बरें

धामी का धुरंधर अंदाज, क्रिकेट मैदान में दिखाया दमखम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पत्रकारों के साथ आयोजित एक मैत्री क्रिकेट मैच में सीएम धामी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए जमकर छक्के लगाए और मैदान में मौजूद पत्रकारों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाजी करते हुए कई आकर्षक शॉट खेले। खासकर उनके लगाए गए छक्कों ने दर्शकों और पत्रकारों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और दोस्ताना बना रहा।
पत्रकारों के बीच हुए इस मुकाबले का उद्देश्य आपसी संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देना था। सीएम धामी ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टीम भावना पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के इस खेलप्रेमी अंदाज की सराहना की। मैच के जरिए जहां एक ओर खेल का आनंद लिया गया, वहीं दूसरी ओर सरकार और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!