Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भ्रष्टाचार पर ज्ञान देने वाली कांग्रेस अपने नेता पर मौन क्योंः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस को विधान सभा मे उप नेता और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे कांग्रेस विधायक खनन माफियाओ से डील करते नजर आ रहे है। वह किस स्थान पर पर खनन करना है इसके लिए स्थान भी चिन्हित करते दिख रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे हर मामले की जांच की मांग करने वाले कांग्रेस अब चुप हो गयी है।
चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हर काल खंड की निष्पक्ष रुप से जांच करवा रहे है और इसके नतीजे भी सामने आ रहे है। लेकिन विपक्ष अपने नुकसान को देखते हुए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है। भर्ती गड़बड़ियों की जांच सरकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस उसमे श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
चैहान ने कहा कि कांग्रेस और वायरल वीडियो मे खनन की डील कर रहे विधायक को लेकर अब कांग्रेस की नैतिकता कहां है? कांग्रेस नैतिकता के आधार पर विधायक पर कार्यवाही करे और विधायक भी अपनी स्थिति स्पष्ट करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास घपले घोटालो का रहा है और पहले भी कैमरे पर कांग्रेस के घोटाले पकड़ मे आ चुके है। भर्ती गड़बड़ियों मे तमाम तरह के झूठे आरोप प्रत्यपरोप के जरिए कांग्रेस मे खुद को नायक बताने वाले विधायक की असलियत इससे उजागर हो गयी है और वह कितनी सफाई से जनता की आंखो मे धूल झोंक रहे है यह साफ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसकी भी जांच की मांग करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon