Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय का नागरिक अभिनन्दन

देहरादून । वैदिक साधन आश्रम तपोवन नालापानी देहरादून एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड द्वारा आत्मकल्याण का स्वर्णिम अवसर पर सामवेद परायण यज्ञ का विशेष आयोजन अध्यक्ष विजय कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा जी द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि माननीय मंत्री यतीश्वरानन्द जी माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड एवं पद्म डॉ. बी. के. एस. संजय जी का आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड एवं वैदिक साधन आश्रम सोसाइटी द्वारा सामूहिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आर्यन शत्रुघ्न कुमार मौर्या एवं समाज सेवी योगेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
डॉ. संजय ने अपने संबोधन में बताया कि भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की तिकड़ी हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। किसी भी विचार का प्रचार-प्रसार केवल शिक्षा के माध्यम से ही किया जा सकता है। इस बात को आप समझते होंगे कि संवाद के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं किया जा सकता है और दो व्यक्तियों के बीच में संवाद के लिए एक सांझे की आम भाषा की आवश्यकता होती है जिसको दोनों व्यक्ति समझते हों।
 अंग्रेजी शासन एवं अंग्रेजी सभ्यता के आने के बाद, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के विलुप्तीकरण की आशंका को देखते हुए आर्य समाज संस्था के पृवर्तक स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज संस्था की स्थापना की। स्वामी दयानन्द जी के बारे में एक बात बताना चाहूँगा कि उन्होंने शिक्षा के महत्व को बहुत समझा इसीलिए शिक्षा पर वह बहुत जोर देते थे और कहते थे कि माँ-बाप को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए और उनके उच्च नैतिक मूल्य बढ़ाने चाहिए। इसीलिए आर्य समाज संस्था के अनुयायियों ने स्वामी दयानन्द सरस्वती की याद में 1 जून 1886 को प्रथम डी.ए.वी. स्कूल की लाहौर में स्थापना की और आज पूरे देश में दयानन्द एंग्लो वैदिक यानि कि डी.ए.वी. नाम के हजारों विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय चल रहे हैं। स्वामी जी के बारे में दूसरी बात बताना चाहूँगा कि उन्होंने काम में बहुत महत्व दिया, काम में विश्वास रखा और भाग्य के सिद्धांत का विरोध किया।
समाज का विकास एवं राष्ट्र का निर्माण केवल लोगों की शारीरिक निकटता के कारण नहीं होता है बल्कि विचारों की समानता के कारण होता है। हम सब लोग जो आज यहाँ पर इकट्ठे हुए हैं यह इसका साक्षात प्रमाण है। मेरा मानना है शिक्षा सबको मिलनी चाहिए, सस्ती मिलनी चाहिए, अच्छी मिलनी चाहिए और एक सी मिलनी चाहिए। जब हम सबको एक सी शिक्षा मिलेगी तभी हमारे विचार एक से होंगे, हम सब फिर एक सा सोचेंगे, एक सा करेंगे और एक से ही रहेंगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो देश में विघटन की संभावना बनी रहेगी और पनपती भी रहेगी। इस कार्यक्रम के दौरान एस. एस. वर्मा, मानपाल सिंह राठी, गोविंद सिंह भण्डारी, भगवान सिंह, डॉ विश्वमित्र शास्त्री, पं. रूवेल सिंह, अशोक वर्मा, हरपाल सिंह, इन्द्रजीत मल्होत्रा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, पं. उम्मेद सिंह विशारद, मनमोहन आर्य, पी. डी. गुप्ता, पं. सूरत राम शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र पंवार, आचार्य डॉ. धनन्जय, डॉ. वीरपाल, विद्यालंकार, पं. शैलेशमुनि सत्यार्थी, ओम प्रकाश मल्लिक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Counsel – Law Firm Elementor Template Kit Counsell – Consultancy WordPress Theme Counsolve - Consulting & Investments WordPress Theme CountDown Pro WP Plugin | WebSites / Products / Offers CountDown Pro WP Plugin – WebSites/Products/Offers Countdown Timer Plugin for WordPress: Boost Conversions and Drive Urgency CountDown With Image or Video Background – Responsive WordPress Plugin Countdowner – Countdown Timer for Elementor Counter Addon for WPBakery Page Builder Counter – Addons for WPBakery Page Builder WordPres Plugin