राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता का स्वागत किया

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता का स्वागत किया गया। इस मौके पर लच्छु गुप्ता ने कहा की व्यापारियों के हित की लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ने के हम सब व्यापारियों को एक होकर चलना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु जैन ने कहा कि व्यापारियों के हित में जो भी होगा वह हम लोग प्रदेश अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई है यह एक परिवार है जो हमेशा व्यापारियों के हित के लिए तत्पर रहेगा। व्यापारियों के हित के लिए राष्ट्रीय व्यापार संगठन तन, मन, धन से कार्य करेगा। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रदेश मंत्री सागर गुरंग, प्रदेश मंत्री राहुल चौहान, अमित अरोड़ा, राजा चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!