Header Banner
ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के स्वागत को एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेंगे महानगर भाजपा कार्यकर्ता

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए आगामी 20 अगस्त की प्रातः महानगर भाजपा कार्यकर्ता जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुस्तैद रहेंगे। आज महानगर कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सभी जनप्रतिनिधियों, पूर्व दायित्व धारियों, भाजपा पार्षदों, सभी महानगर पदाधिकारियों, सभी मंडलों के अध्यक्षों/महामंत्रियों महानगर के सभी विभाग, प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अपने साथ एक निश्चित संख्या में कॉविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत हेतु ले जाने का दायित्व दिया गया है।
इसी के साथ अनिल गोयल ने कहा कि भाजपा ने धरातल पर बूथ कमेटियों का सत्यापन करने के लिए प्रत्येक मंडल में प्रभारी बनाए हैं जो आगामी दिनों में मंडल वार कार्यशाला कर सत्यापन का कार्य करेंगे और एक निश्चित परफॉर्मा भरकर महानगर अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। गोयल के अनुसार भाजपा का कार्य व्यवस्थित ढंग से होता है, बाकी राजनीतिक दलों की तरह भाजपा में निष्क्रिय कागजी कार्यकर्ताओं के लिए गुंजाइश नहीं है, यही कारण है कि हम अपने निरंतर सक्रिय कार्यकर्ताओं के दम पर 24 इन-टू 7 की पार्टी कहलाते हैं।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता एवं महामंत्री रतन चौहान के संचालन में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ भाजपा विधायक हरबंस कपूर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ,सोशल मीडिया प्रभारी श्यामसुंदर चौहान, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, जलेश गुप्ता, मुनिया पाल, तृप्ता जाटव, संजय सिंघल सुनील शर्मा, हरीश कोहली, राजेंद्र ढिल्लो, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अनुराग भाटिया,निधि राणा, पूर्व दायित्वधारी पं. शिव प्रसाद मंमगाई, राजकुमार पुरोहित, खेम सिंह पाल ,रविंद्र कटारिया, वीरेंद्र सिंह बिष्ट मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, संदीप मुखर्जी, धर्मपाल रावत, जीवन सिंह रावत, पूनम मंमगाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Beautify – Makeup Artist & Hair Stylist Elementor Template Kit Beauty Center – Responsive WordPress Theme Beauty Salon & Construction Services WordPress Theme Beauty SPA – WordPress CMS Theme BeautyBox – Subscription Box Elementor Template Kit BeautySpot – Beauty Salon WordPress Theme BeautySpot – WordPress Theme for Beauty Salons Beaver Builder Professional WordPress Plugin Beaver Builder Wordpress Theme Beaver Builder Themer