देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में अपनी प्रभावशाली वाकपटुता, संगठनात्मक अनुभव और बेबाक विचारों के लिए पहचान रखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता बिपिन कैंथोला को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को उत्तराखंड के राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिवेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
बिपिन कैंथोला उत्तराखंड भाजपा संगठन में तीन बार प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन की विचारधारा और सरकार की नीतियों को प्रभावशाली ढंग से जनता के बीच रखने में उनकी विशेष पहचान रही है। लंबे संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता के चलते उन्होंने पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई है।
उनकी इस नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मित्रों में खासा उत्साह है। बड़े भाई बिपिन कैंथोला को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड के साथियों और पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी तथा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
आशा है कि बिपिन कैंथोला अपने अनुभव, विचारों और संगठनात्मक दक्षता से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकार पैनल में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनके सफल एवं गौरवशाली कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
संगठन की आवाज से अब सिनेमा जगत की अहम जिम्मेदारी तक पहुंचे बिपिन कैंथोला

