Header Banner
ताज़ा ख़बरें

यमुनोत्री धाम से गूंजा संदेश: कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली

यमुनोत्री। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पावन यमुनोत्री धाम से स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय पारंपरिक ज्ञान के संवर्धन का अनूठा संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन-पूजन किए और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” के तहत महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव सहित कार्यकर्ताओं ने लगभग पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान धाम परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा स्वच्छ समाज निर्माण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पहलू यमुनोत्री के पवित्र तप्त कुंड में बिना तेल और बिना किसी ईंधन के आलू व चावल पकाने का प्रदर्शन रहा। महिला मोर्चा ने सदियों पुरानी उस पारंपरिक पद्धति को पुनर्जीवित किया, जिसमें स्थानीय लोग प्राकृतिक ताप स्रोतों का उपयोग कर भोजन तैयार करते थे। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग से ईंधन की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भोजन भी तैयार किया जा सकता है।
महिला मोर्चा नेताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से दिया गया यह संदेश केवल स्वस्थ भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और भारतीय संस्कृति के संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी बबली चौहान, “राइस लेडी” के नाम से प्रसिद्ध श्वेता भंडारी, आशिता, चंडी प्रसाद बेलवाल, योगेश बधानी, मनेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes FoodDelivery – Local Business Elementor Template Kit FoodExpo – WooCommerce Restaurant Food Menu display Elementor widgets plugin Foodie – Fast Food Elementor Template Kit Foodie – Restaurant Theme Fooditi Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Foodizo – Fast Food Restaurant WordPress Theme FoodKit – Restaurant Template Kit Foodmood – Cafe & Delivery WordPress Theme Foodo – Fast Food & Pizza Elementor Template Kit FoodSense Food Delivery Elementor Template Kit