Header Banner
ताज़ा ख़बरें

ऋतु खंडूरी की पहल से मिली बड़ी राहत, कोटद्वार-गोपेश्वर और एम्स ऋषिकेश बस सेवा शुरू

कोटद्वार। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने कोटद्वार से गोपेश्वर और एम्स ऋषिकेश के लिए नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया। नई बस सेवाओं के शुरू होने से हजारों यात्रियों, मरीजों, छात्रों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहाड़ के लोगों को बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा कोटद्वार से गोपेश्वर तथा एम्स ऋषिकेश तक सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
नई बस सेवाओं के संचालन से चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जनपद के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। खासकर एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं गोपेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि बस सेवाओं के अभाव में उन्हें समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती थी, लेकिन अब यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नई बस सेवाओं के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिससे पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SearchWP Metrics SearchWP Nimble Builder Integration SearchWP Polylang Integration SearchWP PrivateContent Integration SearchWP Redirects SearchWP Related Content SearchWP Shortcodes SearchWP Swedish Keyword Stemmer SearchWP Term Archive Priority SearchWP Term Highlight