ताज़ा ख़बरें

फेक प्रोफाइल से झूठ फैलाने वालों पर कानून का शिकंजा

देहरादून।सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फेक कंटेंट और दुष्प्रचार पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने विरुद्ध सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार और फर्जी पोस्ट्स को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को पत्र लिखकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

डीजी तिवारी ने पत्र में कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी साक्ष्य के झूठे और भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं, जो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सरकारी छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने पुलिस को फर्जी आईडी और संबंधित पोस्टों के स्क्रीनशॉट भी मुहैया कराए हैं।

साइबर सेल करेगी जांच

एसएसपी अजय सिंह ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और मामला अब साइबर सेल को जांच के लिए सौंप दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पोस्ट किस स्रोत से और किन आईडी से प्रसारित की गईं।

आईटी एक्ट और आईपीसी के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई फर्जी सामग्री सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। इस मामले में आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

राज्य की साख पर भी उठे सवाल

सूचना विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह मामला केवल किसी व्यक्ति विशेष की छवि तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की सूचना प्रणाली की साख पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। इसलिए इस मामले को उच्च प्राथमिकता पर लेकर फेक कंटेंट फैलाने वालों को कानूनी शिकंजे में लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!