निशंक ने भोपाल में किया रंग महोत्सव 2023 का उद्घाटन

भारतीय भाषाओं के बीच एक विशाल सांस्कृतिक संवाद का समन्वय भी करेगा विश्वरंग: निशंक

देहरादून। सुविख्यात कवि, साहित्यकार तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज भोपाल में आयोजित भाषा, साहित्य और संस्कृति के इंद्रधनुष विश्वरंग महोत्सव- 2023 का उद्घाटन किया। इस अद्वितीय समारोह में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। समारोह की मेजबानी रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय कर रहा है और इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हिंदी केंद्र की स्थापना की जाएगी ।
गौरतलब है कि डॉ निशंक ने 110 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और अठारह से अधिक देशों में उन्हें उनकी रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित किया गया है। तीस से अधिक लोग उनकी रचनाओं पर शोध कर चुके हैं या कर रहें हैं। डॉ निशंक ने रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को बधाई देते हुए इस बड़े आयोजन की बधाई दी है। उन्होंने भाषा, साहित्य, और संस्कृति के महोत्सव विश्वरंग- 2023 ‘ 21 से 24 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित होने जा रहा है।

कार्यक्रम के विषय में बताते हुए डॉ निशंक ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि हिंदी के विकास और संवर्धन के लिए 150 संस्थानों से 500 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहें हैं। उन्होंने कहा इस आयोजन से न केवल हिंदी के सरंक्षण को बढ़ावा ही नहीं मिलेगा बल्कि हिंदी के विद्वानों के बीच संवाद भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि हिंदी के क्षेत्र में विस्तार पर भी व्यापक चर्चा होगी। डॉ निशंक ने बताया हिंदी का भविष्य बड़ा उज्जवल है।
रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के इस अद्वितीय समारोह में भारत सहित अनेक देशों के प्रतिनिधित्व में हिस्सा लेगा। विश्वरंग- 2023 इस बार अंतरराष्ट्रीय हिंदी प्रभाव का अध्ययन करेगा और भारतीय भाषाओं के बीच एक विशाल सांस्कृतिक संवाद का समन्वय भी करेगा। शिक्षा, संस्कृति, और भाषाओं के प्रति आस्था रखने वाले कई प्रमुख व्यक्तित्वों की भागीदारी होगी।

विश्वरंग- 2023 के सह-निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, डॉ. अदित्य चतुर्वेदी, लीलाधर मंडलोई, मुकेश विमार, गेट सेट प्रोफेसर डॉ. पालवी राव चतुर्वेदी, आरएनटीयू के कुल संचालक डॉ. विजय सिंह और ‘विविधरंग’ के संस्कृतिक संयोजक द्वारा इस समारोह की योजना और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। विश्वरंग- 2023 में भाषा, साहित्य, और कला से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इस समारोह में विदेशी और भारतीय शिक्षाविद्, लेखक और हिंदी के विद्वानों की भागीदारी रहेगी। विश्वरंग- 2023 का उद्घाटन 22 दिसंबर को होगा जिसमें भारत और विदेशी शिक्षाविद् बातचीत करेंगे। इस अवसर पर हिंदी भाषा और शिक्षण पर विचार-विमर्श होगा। इस अद्वितीय समारोह ‘ में सभी भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े शीर्ष व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाएगा और इससे मानवीय जीवन और विश्व का बहुरंगी विकास को एक नयी दिशा मिलेगी।

chamolitimes@gmail.com

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *