रुड़की में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला 10 साल की बच्ची का शव..

रुड़की में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला 10 साल की बच्ची का शव..

 

 

उत्तराखंड: हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 10 साल की बच्ची का शव संदिग्ध हालत में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद से बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना मंगलवार शाम कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर स्थित शिवपुरम कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार देर शाम 10 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला।

बच्ची के घर में उस समय केवल उसका छोटा भाई मौजूद था। मासूम ने जैसे ही अपनी बहन को फंदे से लटका देखा रोता-बिलखता अपने पड़ोसियों के घर पहुंचा ओर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बच्ची को इस हाल में देख दंग रह गए। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

error: Content is protected !!