Header Banner
ताज़ा ख़बरें

केंद्र ने दी राज्य सरकार को 951 करोड़ की विशेष सहायता की मंजूरी..

केंद्र ने दी राज्य सरकार को 951 करोड़ की विशेष सहायता की मंजूरी..

 

उत्तराखंड: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने प्रदेश को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार की ओर से 48 महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ये स्वीकृतसी गई है। जिसके बाद सीएम धामी ने पीएम मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से प्रदेश सरकार को महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए विशेष सहायता की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की सुविधा के लिए 110 करोड़ रुपए , नैनीताल में मॉडल कॉलेज अपग्रेडेशन के लिए 61 करोड़ रुपए, 500 बेड के दून मेडिकल कॉलेज के लिए 60 करोड़ एवं दून मेडिकल कॉलेज कैम्पस के लिए 33.98 करोड़ रूपये की विशेष सहायता दी है।

इसके अलावा पीएमजीएसवाई स्टेट शेयर के लिए 56 करोड़ रुपए , रूड़की देवबंद रेल लाईन के लिए 55 करोड़ रुपए, सहसपुर में स्किल हब के लिए 25.91 करोड़ रुपए, फार्म मशीनरी बैंक के लिए 25 करोड़ रुपए, टनकपुर आईएसबीटी के लिए 25 करोड़ रुपए, देहरादून में बस डिपो के लिए 25 करोड़ रुपए और अल्मोड़ा सीवरेज स्कीम के लिए 20.16 करोड़ की विशेष सहायता प्रदान की गई है।

सीएम धामी ने जताया आभार..

सीएम धामी ने कहा केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को विशेष सहायता के लिए 951 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग प्रदेश की विभिन्न 48 योजनाओं के क्रियान्वयन में किया जाएगा। ‘समस्त प्रदेशवासियों की ओर से विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Industrial Business Responsive WP theme – Offshore Industrial - Corporate, Industry & Factory WordPress Themes Industris – Factory & Business WordPress Theme Industry Press – Factory and Industrial Business WordPress Theme Industry – WordPress Theme for Factory and Industrial Business Industryall – Industrial & Factory WordPress Theme Industryo – Construction Induzy – Factory & Industrial WordPress Theme Inestit – Private Investigator WordPress Theme Inexus Broadband & Internet Service Provider Elementor Template Kit