Header Banner
ताज़ा ख़बरें

महात्मा गाँधी के बारे में गलत बयानबाजी पर कांग्रेसियों में उबाल, विधायक का पुतला फूंका

देहरादून। एक कार्यक्रम में विकास नगर के भाजपाई विधायक द्वारा महात्मा गांधी जी के संबंध में गलत बयानी करने से नाराज विकासनगर के कांग्रेसियों में भारी रोष दिखा स विधायक के द्वारा महात्मा गांधी के अपमान किए जाने से नाराज विकासनगर के कांग्रेस जनों में आज विधायक का पुतला फूंक डाला। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह लगभग 11 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता तिलक भवन पर एकत्र हुए और वहां बैठक की स बैठक में विचार व्यक्त करते हुए पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि विकास नगर के विधायक एक विद्वान व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, राजनीतिक विरोध होने के बावजूद उनकी विद्वत्ता का सम्मान सभी करते हैं स इसके बावजूद उनके द्वारा महात्मा गांधी के बारे में की गई गलत बयानी उनके चरित्र में हुए परिवर्तन को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करती है स राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कांग्रेस जन बिल्कुल भी सहन करने को तैयार नहीं है।
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि हिंदुस्तान को गर्व है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भारत की एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका सम्मान पूरा विश्व करता है। आज गांधी की बदौलत भारत में लोकतंत्र हैं उसी लोकतंत्र की बदौलत विधायक बने व्यक्ति, जिसकी पहचान समाजवादी विचारधारा से बनी, आज पूरी तरह से सांप्रदायिक और फासिस्ट विचारधारा को अपना चुके हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का दुस्साहस कर रहे हैं स कुछ दिन पूर्व भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी के हत्यारे देश के प्रथम आतंकवादी नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया था स हिंदुस्तान के लोग अपने राष्ट्रपिता के इस अपमान को सहन नहीं करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि गोडसे की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोग आज खुलकर राष्ट्रपिता का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं स उन्होंने कहा कि मजबूरी का नाम सावरकर हो सकता है महात्मा गांधी नहीं स राष्ट्रपिता के बारे में अपमानजनक शब्दों को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा स प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर गांधी की प्रतिमा के सामने शिजुका रहे हैं और उनकी पार्टी के विधायक गांधी का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के लोग विकास नगर विधायक के पुतले को लेकर एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पहाड़ी गली चैक पहुंचे और वहां पर उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पुतले को अग्नि भेंट कर दिया। प्रदर्शनकारियों में पीसीसी सदस्य संजय जैन, कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, जिला महासचिव राजीव शर्मा, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, जितेंद्र पुंडीर, संदीप भटनागर, सुभाष चंबेल, निरंकार शर्मा, समूह अहमद, फुरकान अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, टीके बनर्जी, शम्मी प्रकाश, सदाकत अली जैदी, डॉक्टर सुभाष चंदेल, अनस मुनीर, पम्मी देवी, इतेंद्र पुंडीर, आदेश त्यागी आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Dlisting – Real Estate WordPress Theme Docar – Repair Shop Elementor Template Kit Doccure – Doctor & Clinic Appointment Booking and Medical Management WordPress Theme Doccure – HTML Angular Vue & Laravel Clinic & Doctor Appointment Booking Template + Admin Dashboard Docle – Digital Agency Services Template Kit Docly - Documentation And Knowledge Base WordPress Theme with bbPress Helpdesk Forum Docmet – HealthCare and Medical WordPress Theme Doctery – Hospital and Healthcare WordPress Theme + RTL Doctor on Demand – Online Consultations Elementor Template Kit Doctreat – Doctors Directory WordPress Theme