ताज़ा ख़बरें

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, दो फरार

हरिद्वार। धर्मनगरी के एक होटल में चले रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एएसटीयू, सीआईयू व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराया। मामले में दो होटल मैनेजर को दबोचा गया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं के आधार पर इस देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की गई। दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई। जिसके बाद 4 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर बताए गए होटल में गए। ग्राहक बनकर होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 2 अलग-अलग कमरों में 2 लड़कियों के होने की बात कही, जिस पर ग्राहक बनकर गए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी टीम को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने बताए गए कमरों को खुलवा कर 2 अलग-अलग कमरों से 2 युवतियों को बरामद किया। जिन्होने बताया कि वो काम-धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी, जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई, जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच देकर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया। सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों में इनके लिए कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू इबदुल्लाह उर्फ रिहान निवासी निवासी ग्राम रसूलपुर दबेढी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उप्र व होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सोनू व सपना राजपूत फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin