गौचर। कोरोना के वैश्विक संकट को देखते हुए 85 वर्षीय शांति देवी गुसाई ने गरीबों की मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 1 लाख रुपया दिया।
चमोली जिले के गौचर निवासी स्वर्गीय कैप्टन महिपाल सिंह गुसाईं (थर्ड गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नि 85 वर्षीय शांति देवी गुसाई ने गरीबों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, उन्होंने एक लाख रू0 प्रधानमंत्री केयर फंड में दान दे कर निर्धनों व असहाय लोगों की मदद की है। उत्तराखंड राज्य की गौचर नगर पालिका निरंतर सुर्खियां बटोर रही है। यहां के पुरोधाओं द्वारा निरंतर निर्धनों की मदद के लिए ऐसा कार्य कर रहे हैं जिससे राष्ट्रीय स्तर पर गौचर नगर का नाम रोशन हो रहा है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में में रहने वाली शांति देवी गुसाईं ने गरीब व असहाय लोगो की मदद हेतु पीएम केयर्स फंड में एक लाख रुपये जमा कर अनूठी मिशाल पेश करते हुए कहा कि यह सैनिकों की वीरांगनाओं का राष्ट्र धर्म है।