स्मार्ट सिटी पर झूठ के बजाय तथ्यों के साथ आगे आये कांग्रेस

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस को स्मार्ट सिटी पर झूठ फैलाने के बजाय पुख्ता तथ्यों के साथ सामने आने की चुनौती दी है। कांग्रेस विकास विरोधी है और वह दुष्प्रचार को हथियार बनाकर चलती है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने तंज किया कि महापौर बनने की ख्वाहिशों के चलते कांग्रेस नेताओं में भ्रमात्मक बयानबाजी…

और पढ़ें

भोला सिंह बोले, राहुल ने किया देश की छवि खराब करने का काम

देहरादून। भाजपा संविधान और आरक्षण समाप्त करने वाली राहुल और कांग्रेसी मंशा की पोल जनपद स्तर पर खोलेगी। लोकसभा सांसद और पार्टी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल ने अमेरिका में दिए बयान से दलित एवं पिछड़े समाज के अपमान के साथ देश की छवि खराब करने…

और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने किया रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का  विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन किया। अनिल रतूड़ी ने यह पुस्तक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने संस्मरण एवं अनुभव के आधार पर लिखी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी…

और पढ़ें

उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला रही है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्य के चार गांवों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को नई दिल्ली में यह पुरस्कार…

और पढ़ें

देशाटन से जीवन की वो अनमोल सीख मिलती जो पढ़ाई से भी नहीं मिल सकती

देहरादून। भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत 80 से अधिक मेधावी छात्रों का एक समूह अपने भ्रमण के दूसरे दिन देहरादून स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन पहुंचा जहाँ इनका स्वागत ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। सभी बच्चे देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी के नेतृत्व में आये। इस अवसर पर छात्रों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझने…

और पढ़ें

बारिश रूकने के बाद केदारनाथ यात्रा शुरू

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू हो गई है। बारिश बंद होने के बाद सुबह दस बजे से एनडीआरफ के जवानों की मौजूदगी में सोनप्रयाग से यात्रियों को भेजा गया। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक रातभर हल्की बारिश होती रही। दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के लिए 17 दिन में 2.70 लाख…

और पढ़ें

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा आयोजित 

चमोली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर,तृतीय…

और पढ़ें

सांसद निधि को शिक्षा की गुणवत्ता पर खर्च करना मेरी प्राथमिकता 

हरिद्वार। हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की सांसद निधि से हरिद्वार शिक्षा का हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा। हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में रोजगारपरक कार्य कराए जायेंगे। हरिद्वार का सर्वागीण विकास करने पर उनका पूरा फोकस रहेगा। किसानों…

और पढ़ें

पिटकुल मुख्यालय में धूम धाम से मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

देहरादून। उत्तराखण्ड के युवा, ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पिटकुल की पाँच परियोजनाओं का शिलान्यास एवं पिटकुल मुख्यालय में मुख्यमंत्री का जन्मदिवस धूम-धाम से मनाते हुये ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें रिकार्ड 146 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने केक काटकर बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार…

और पढ़ें