Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस रही तुष्टिकरण और लैंड जिहाद की समर्थक, भाजपा ने बनाया कानून

गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार केदारघाटी के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और आपसी सहमति से सभी कार्य आगे बढ़ाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल के नेतृत्व मे क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही रहने दी जायेगी।

गुप्तकाशी मे आयोजित भाजपा की चुनाव रैली मे धामी ने वायदा किया कि क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंडा पुरोहित, डंडी कंडी, घोड़े खच्चर संचालक और लघु व्यापारियों के साथ यात्रा शुरू होने से 2 माह पहले चर्चा कर योजनाओं को अमली जमा पहनाया जायेगा। धामी ने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या मे वृद्धि हो रही है तो संसाधन और सुविधाओं मे इजाफा भी करना होगा। इसके लिए आपसी राय मशविरे से कार्य होगा।

उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं। आशा नौटियाल का लगाव और जुड़ाव इस क्षेत्र से है। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधि के नाते आशा नौटियाल जी बीते 3 साल में केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर कई बार मेरे पास आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उनके इन शब्दों के अनुरूप क्षेत्र में विकास भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए हैं। क्योंकि उनके दिल में बाबा केदारनाथ जी बसते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में 2 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विकास कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ पूरी केदार घाटी का विकास तेजी से किया जा रहा है।इस क्षेत्रों में कई सड़को, पुलो, पार्कों, धार्मिक स्थलों का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जैसी अनेकों योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर करते हुए आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में केदारनाथ आने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही थी, पर आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है। लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है। इस साल 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की है। उन्होंने कहा यात्रा समय में आने वाली दिक्कतों को दूर करने हेतु हम कार्य कर रहे हैं। हम जल्द ही यात्रा प्राधिकरण बनाने वाले हैं और चार धाम यात्रा का संचालन व्यवस्थित तरीके से करने हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यात्रा प्राधिकरण से पहले सभी हितधार को को तीर्थ पुरोहितों होटल व्यापारियों दुकानदारों घोड़ा खच्चर संचालको की राय लेंगे। यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को अनुमति देने का काम करेंगे, जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्रों के अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहे इसके लिए भी व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाएगा। मदमहेश्वर धाम की यात्रा को भी केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। क्षेत्र की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंदर लैंड जिहाद, मजारों बनाने वालों को आगे बढ़ाया। कांग्रेस के नेता हरीश रावत घुसपैठियों को बसाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से राज्य में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा एक ओर हम बद्रीनाथ केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, सड़के, अस्पताल बना रहे हैं और कांग्रेस के नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने 5 हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार जल्द ही सख्त भू कानून भी लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार जब पूर्व में विधायक थे, तो केवल काम ना करने का बहाना बनाते थे। उन्हें विधायक निधि के रूप में विकास कार्यों हेतु करोड़ों की धनराशि दी गई। परंतु उन्होंने 6 करोड़ की धनराशि वापस कर दी। ये उनकी विकास और क्षेत्र के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ की कसम कि मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस प्रत्याशी इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कभी मेरे पास नहीं आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा आशा नौटियाल जी को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी 30 प्रतिशत आरक्षण माताओं बहनों के लिए किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता केदारनाथ विधानसभा के प्रवासी मतदाताओं से वोट न देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का पंजा खूनी पंजा है, उन्हें अपने खूनी पंजे पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा 20 तारीख को केदारनाथ का हर वह व्यक्ति जो विकसित केदारनाथ को देखना चाहता है वो अवश्य भाजपा को वोट देने जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर, विधायक भरत चौधरी, आदित्य कोठारी, चंडी प्रसाद भट्ट, दिनेश उनियाल, दिलीप रावत महंत, कुलदीप रावत, राजकुमार तिवारी, एंव अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Justime – Juice Bar, Smoothie & Organic Food Elementor Template Kit Justos – Law Firm & Lawyer Elementor Template Kit Justshoppe – Elementor Cake, Bakery & Food WordPress JW Player Compatibility For AMP JWatch – Watch Store & Repair Service Elementor Template Kit Kababi – Restaurant Elementor Template Kit Kadence Blocks Pro Kadence Pro Addon Kadence WooCommerce Extras Kaffa – Cafe & Coffee Shop WordPress Theme + RTL